पर्यायवाची शब्द
हिन्दी भाषा में अनेकानेक ऐसे शब्द हैं, जो लिखने और उच्चारण करने में एक दूसरे से पूर्ण रूप से भिन्न हैं। लेकिन जब हम उन्हें अर्थ की दृष्टि से देखते हैं तो उन सभी भिन्न - भिन्न शब्दों का एक ही अर्थ निकलता हैं। और ऐसे ही शब्दों को जो भिन्न - भिन्न होते हुए भी एक ही अर्थ के लिए प्रयोग किये जाते हैं, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। पर्यायवाची शब्दों को समानार्थी शब्द भी कहते हैं। समानार्थी का शाब्दिक अर्थ होता हैं, समान अर्थ वाले शब्द। अर्थात अलग -अलग प्रकार से लिखे व पढ़े जाने वाले वे शब्द जिनका अर्थ समान होता हैं समानार्थी शब्द कहलाते हैं।
जैसे - गृह, सदन, भवन, आलय, आवास, निवास, निकेतन।
ये सभी शब्द लिखने और उच्चारण की दृष्टि से एक दूसरे से पर्याप्त भिन्न हैं। परन्तु ये सभी शब्द एक ही अर्थ प्रकट करते हैं, घर। अर्थात इन सभी भिन्न - भिन्न शब्दों का एक ही अर्थ हैं घर। ये सभी शब्द घर के लिए प्रयोग किये जाते हैं। अतः ये सभी शब् घर शब्द के पर्यायवाची शब्द हैं।
यदि हम व्यवस्थित शब्दों में इसकी परिभाषा लिखे तो वह कुछ इस प्रकार से होगी।
एक ही अर्थ के लिए प्रयोग किये जाने वाले एक से अधिक भिन्न - भिन्न शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।
उदाहरण - बादल - मेघ, घन, जलद, वारिद, जलधर, पयोद।
माता - जननी, माँ, अंबा, मातृ।
पर्यायवाची शब्द अर्थात समानार्थी शब्द एक ही अर्थ में प्रयुक्त होते हैं। लेकिन इन शब्दों का प्रयोग वाक्य में प्रकट भावानुसार या अर्थानुसार ही किया जाता हैं। वाक्य की स्थिति और वाक्य में स्पष्ट अर्थ को देखते हुए हम पर्यायवाची शब्दों को एक के स्थान पर दूसरे पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते हैं।
जैसे - मन्दिर में गंगा जल रखा हैं।
यहाँ पर हम "गंगा "के स्थान पर गंगा का पर्यायवाची शब्द "भागीरथी" या अन्य पर्यायवाची शब्द का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। यदि हम करते हैं तो वह कुछ इस प्रकार से होगा, "मंदिर में भागीरथी जल रखा हैं।" तो यह पूर्णतया गलत व अर्थहीन वाक्य बन जायेगा।
और यदि हम "जल" के स्थान पर "पानी " शब्द का प्रयोग करते हैं, तो यह भी गलत वाक्य बनेगा। क्योंकि " गंगा जल " को "गंगा पानी " नहीं कहा जाता हैं। जबकि जल और पानी एक दूसरे के पर्यायवाची शब्द हैं।
इसलिए हमें यह जानना अति आवश्यक हैं कि एक समान अर्थ रखने के बाद भी पर्यायवाची शब्दों की अपनी विशिष्टता होती हैं। कि वे वाक्य के भावानुसार व अर्थनुसार अलग - अलग शब्द के रूप में प्रयुक्त किये जाते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द
अमृत - सुधा, पीयूष, अमिय, जीवनोदक।
अतिथि - अभ्यागत, मेहमान, आगन्तुक, पाहूना।
अनुपम - अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्भुत।
अभिमान - अहं, अहंकार, घमंड, दंभ, दर्प।
अगम - दुष्कर, कठिन, दुसाध्य, अगम्य।
अध्ययन - पठन - पाठन, पढ़ना, पढ़ाई।
अनमोल - अमूल्य, बहुमूल्य, बेशकीमती।
अनुरोध - विनती, प्रार्थना, विनय, आग्रह।
अधिकार - प्रभुत्व, आधिपत्य, स्वामित्व, हक।
अधम - निकृष्ट, निम्न, पतित, नीच, भ्रष्ट, हेय।
आनंद - प्रसन्नता, हर्ष, उल्लास, ख़ुशी।
आकाश - नभ, आसमान, गगन, व्योम, अम्बर।
आँसू - नेत्रजल, नयनजल, अश्रु, चक्षुजल।
आग - अग्नि, पावक, अनल, ज्वाला।
आँख - नेत्र, चक्षु, नयन, लोचन, अक्षि।
आभूषण - गहना, अलंकार, आभरण, अलंकरण।
आयुष्मान - चिरंजीव, दीर्घायु, दीर्घजीवी, चिरायु।
आँधी - तूफान, बवंडर, झंझावत।
आम - रसाल, आम्र, अमृतफल, अतिसौरभ।
इन्द्र - सुरेश, सुरपति, देवेन्द्र, देवराज, पुरंदर, देवेश।
इच्छा - अभिलाषा, आकांक्षा, लालसा, मनोरथ, चाह, कामना।
इंसान - मानव, मनुष्य, आदमी, मानुष।
इनाम - पारितोषिक, पुरस्कार।
इतिहास - प्राचीन कथा, इतिवृत, पूर्ववृत, पूर्ववृतांत, पुरावृत।
इरादा - निश्चय, संकल्प, प्रयोजन, उद्देश्य, मंशा।
इच्छुक - अभिलाषी, आतुर, आकांक्षी।
इत्यादि - आदि, प्रभृति, वगैरह।
इन्द्राणी - शची, इंद्रवधू, मधवानी, शतावरी।
इंद्रधनुष - इंद्रायुध, शक्राधनु, ऋजुरोहित।
ईश्वर - भगवान, प्रभु, परमात्मा, परमेश्वर, ईश।
ईख - गन्ना, ऊख, इक्षु।
ईर्ष्या - जलन, विद्वेष, ढाह।
ईर्ष्यालु - ईर्ष्यायुक्त, स्पृहाशील, स्पृहालु, विद्वेषी।
ईमानदार - सच्चा, शुद्धमति, निश्छल, सदाशय, निष्कपट।
उन्नति - उत्थान, विकास, अभ्युदय, प्रगति, उत्कर्ष।
उपवन - बगीचा, वाटिका, उद्यान, बाग।
उत्कृष्ट - श्रेष्ठ, उत्तम, अच्छा, उम्दा।
उजला - उज्जवल, श्वेत, शैवाल।
उपाय - युक्ति, साधन, तरीका, उपचार, यत्न।
उषा - भोर, भिनसार, ब्रह्ममुहूर्त, अलस्सुबह।
उदास - अन्यमनस्क, म्लान, खिन्न, विरक्त, अनमना।
उदार - सहृदय, दयालु, विशालहृदय, कृपालु।
उत्सव - समारोह, जश्न, त्योहार, जलसा।
उपकरण - यंत्रादि, उपस्कर, औजार, सामान।
उपमा - समानता, तुलना, साम्य, सदृश्य।
उपयुक्त - अनुकूल, योग्य, युक्तिसंगत, तर्कसंगत।
ऊँचाई - बुलंदी, उठान, उच्चता, तुंगता।
ऊँघ - तंद्रा, अर्द्ध निंद्रा, झपकी, ऊंघाई।
ऊष्मा - गर्मी, जलन, तपन, ताप।
ऊधम - उत्पात, धमाचौकड़ी, उपद्रव, धूम।
ऊसर - बंजर, अनुपजाऊ, अनुर्वर।
ऋषि - साधु, महात्मा, मुनि, मनीषी, योगी, तपस्वी।
ऋतु - रुत, मौसम, रजःस्राव।
ऋक्ष - भालू, रीछ, भल्लाट, भल्लूक।
ऋषभ - बैल, वृषभ, पुंगव, बलीवर्द।
ऋष्यकेतु - मकरकेतु, मनोज, कामदेव, मकरध्वज।
एकता - मेल, एकत्व, मेलमिलाप, एकरूपता, मेलजोल।
एकांत - निर्जन, सूना, शून्य, अकेला, सुनसान, एकाकी।
एकरूप - समरूप, तुल्यरूप, अभिन्न, अभेद, अनुरूप।
एकांतवास - निर्जनवास, गुप्तवास, विजनवास।
ऐच्छिक - स्वैच्छिक, वैकल्पिक, इच्छानुसार।
ऐश्वर्य - धन - सम्पत्ति, विभूति, सम्पन्नता, रिद्धि - सिद्धि।
ऐन्द्रिक - ऐंद्रिय,इन्द्रियगत, इन्द्रिजन्य, इन्द्रजनित।
ऐंठन - ऐंठ, बल, अकड़, मरोड़।
ऐहिक - सांसारिक, लौकिक।
ओला - हिमगुलिका, उपल, तुहिन, जलमूर्तिका, हिमोपल।
ओस - नीहार, तुषार, शबनम, निशाजल, हिमकण।
ओंठ - ओष्ठ, अधर, होंठ।
ओट - आड़, परदा, छिपाव, दुराव।
ओर - दिशा, तरफ, पक्ष, सिरा, किनारा।
ओझल - गायब, अदृश्य, विलुप्त।
औरत - स्त्री, मानवी, नारी, वनिता, महिला।
औषधालय - चिकित्सालय, दवाखाना, अस्पताल।
औचित्य - उपयुक्त्ता, तर्कसंगति, तर्कसंगतता।
और - तथा, अन्य, एवं, इतर, भिन्न, साथ ही।
औषधि - औषध, दवाई, दवा, रसायन।
एहसान - कृपा, अनुग्रह, उपकार।
एकतंत्र - राजतन्त्र, एकछत्र, अधिनायकतंत्र।
कुबेर - कित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप।
किरण - रश्मि, अंशु, मयूख, ज्योति, प्रभा।
कामदेव - मदन, मनोज, अनंग, रतिपति, पुष्पधन्वा, मनसिज।
कबूतर - कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल।
किनारा - तट, कूल, कगार, तीर।
किसान - कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता।
कण्ठ - ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा।
कोयल - कोकिला, पिक, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया।
कृष्ण - घनश्याम. राधापति, वासुदेव, मुरलीधर, यदुनन्दन, माधव।
कीर्ति - यश, ख्याति, प्रतिष्ठा, प्रसिद्धि, शोहरत।
खाना - भोज्य सामग्री, खाद्य वस्तु, आहार, भोजन।
खग - पक्षी, द्विज, अण्डज, शकुनि, पखेरू, पंछी।
खुशबूदार - सुगन्धित, सुवासित, सुरभित, सुगन्धपूर्ण।
खोज - तलाश, अनुसंधान, आविष्कार, अन्वेषण, शोध, अन्वीक्षण।
खेती - कृषि, किसानी, काश्तकारी, कृषिकार्य, खेतीबाड़ी।
ख्याल - विचार, ध्यान, सम्मति, लिहाज।
खास - विशेष, मुख्य, प्रधान, आत्मीय।
खुश - सानंद, हर्षित, आनंदित, हर्षजनक, हर्षोत्फुल्ल,आनंद।
गुरु - शिक्षक, आचार्य, अध्यापक, उपाध्याय।
गन्ना - ईख, इक्षु, उक्षु, ऊख।
गदहा - खर, गर्दभ, धूसर, बेशर, वैशाखनन्दन।
गीला - आर्द्र, भीगा, नम, तर, सिक्त, अशुष्क।
गुण - विशेषता, खूबी, योग्यता, निपुणता, प्रवीणता।
गोरा - गौर, धवल, श्वेतवर्ण, हिमवर्ण।
गुप्त - अप्रत्यक्ष, गूढ़, प्रच्छन्न, गोपित, परोक्ष।
गर्म - उष्ण, उत्तप्त, तप्त, ज्वलंत।
गुलाम - दास, सेवक, नौकर, अनुचर, पराधीन, परवाज़।
घर - आलय, आवास, गेह, गृह, सदन, निलय, निवास।
घना - सघन, घनघोर, गहरा, अविरल, घनीभूत।
घुमक्कड़ - भ्रमणशील, पर्यटक, यायावर।
घोषणा - उद्घोषणा, ऐलान, विज्ञप्ति, अधिसूचना, सूचना।
चतुर - विज्ञ, निपुण, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण।
चमक - प्रकाश, ज्योति, रोशनी, रौनक, जगमाहट।
चौकन्ना - सजग, तत्पर, सावधान, सचेत, जागरूक।
चरित्र - आचरण, व्यवहार, शील, आचार।
चिन्ह - लक्षण, निशान, संकेत, प्रतीक, सूचक।
चौकसी - निगरानी, निगहबानी, सजगता, सतर्कता।
चबूतरा - चौक, आँगन, सेहन, चौहट्टा।
चुगली - परिवाद, प्रवाद, कुत्सा, निंदा।
छिद्र - छेड़, रंध्र, सूराख, बिल, गड्ढा, कोटर।
छाती - वक्ष, सीना, वक्षस्थल, उर, कुच, उरोज।
छोर - सीमा, पराकोटि, अंत, नोक, कोर, किनारा, सिरा।
छाया - छाँव, छाँह, परछाई, प्रतिबिम्ब, प्रतिच्छाया, प्रतिकृति।
छूट - कटौती, ढील, निस्तार।
छोह - ममता, स्नेह, प्रेम, दया, कृपा, अनुग्रह।
छानबीन - जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, गवेषण।
छुट्टी - अवकाश, फुर्सत, विश्राम, विराम, कार्यनिवृत।
छींटाकशी - ताना, व्यंग्य, फब्ती, कटाक्ष।
छिन्न - भिन्न - टूटा- फूटा, तितर - बितर, बिखरा, अस्त - व्यस्त।
जल - नीर, तोय, पानी, पय, अम्बु।
जानकी - सीता, वैदेही, जनकसुता, मिथिलेशकुमारी, जनकतनया, जनकात्मजा।
जंग - लड़ाई, समर, युद्ध, संग्राम।
जवानी - युवावस्था, यौवन, तारुण्य।
जहीन - बुद्धिमानी, अक्लमंद, तीक्ष्ण बुद्धि, मेधावी।
जाँघ - उरु, जानु, जघन, जंघा।
जोहड़ - तालाब, तलैया, तड़ाग, सरोवर, जलाशय।
जटिल - पेचीदा, मुश्किल, कठिन, विकट, विषम।
जन्म - प्रसूति, उत्पति, उद्भव।
जनसेवक - अधिसेवक, लोकसेवक, लोकाचारी।
जागरूक - प्रबुद्ध, सचेत, चौकन्ना, चेतन।
जानकार - परिचित, विज्ञ, निपुण, कुशल, प्रवीण।
जूता - पदत्राण, उपानह, पादुका, पनही।
ज्वाला - लपट, लौ, अग्निशिखा, ज्योति।
ज्योतिषी - दैवज्ञ, गणक, भविष्यवक्ता, खगोलज्ञ।
झरना - उत्स, प्रपात, निर्झर, प्रस्तवण।
झंझा - झंझावात, तूफ़ान, आँधी, बवंडर, अंधड़।
झिझक - दुविधा, अनिर्णय, असमंजस, संकोच, हिचकिचाहट।
झुण्ड - समूह, गिरोह, समुदाय, जत्था, टुकड़ी, जमघट।
झोपड़ी - पर्णकुटी, पर्णशाला, कुटीर, कुटिया, कुटी।
झूठा - मिथ्या, कल्पित, बनावटी, अप्रकृत, कूट।
झटपट - वेगपूर्ण, तीव्रता से, तुरंत, जल्दी से, तेजी से।
झींगुर - घुरघुरा, झिल्ली, झिल्लिका, जंजीरा।
टीस - शूल, वेदना, कसक, चुभन, पीड़ा।
टेर - पुकार, आह्वान, बुलावा, गुहार।
टिमटिमाना - झिलमिलाना, जगमगाना, चमचमाना।
टका - सिक्का, रूपया,धन, द्रव्य।
टाँकना - लगाना, जोड़ना, नत्थी करना, अटकाना।
ठग - छली, फरेबी, वंचक, छलिया, धोखेबाज।
ठहाका - अट्टहास, खिलखिलाना, कहकहा।
ठेठ - निपट, निरा, बिलकुल।
ठाकुरद्वारा - मन्दिर, देवालय, शिवाला, देवस्थान।
ठिठुरना - काँपना, सिकुड़ना, थरथराना, शीत लगना।
ठिठोली - उपहास, चुहल, मजाक, दिल्ल्गी।
ठुड्डी - हनु, चिबुक, ठोड़ी।
ठेस - चोट, आघात, धक्का।
डरावना - भयावह, भयंकर, भयानक, भयप्रद, भयग्रस्त।
डोरी - डोर, रस्सी, सुतली, तागा, धागा।
डर - आतंक, खौफ, भय, दहशत, भीति।
डाह - द्वेष, ईर्ष्या, जलन, कुढ़न।
डाँवाडोल - आशंकित, गतिशील, परिवर्तनशील, विचलित।
ढोल - ढोलकी, ढोलक, पटह, प्रणव।
ढहाना - गिराना, ध्वस्त, खण्डकरण।
तालाब - सरोवर, तड़ाग, जलाशय, पोखरा, पुष्कर।
तिमिर - तम, अंधकार, अँधेरा, तमिस्त्रा।
तड़ित - विद्युत्, बिजली, दामिनी, सौदामिनी, गाज।
तपस्वी - तापस, मुनि, संन्यासी, व्रती, योगी, साधु।
तरनी - नौका, नाव, किश्ती, नैया।
तीर - शर, बाण, विशिख, सायक, शिलिमुख, अनी।
तन्द्रा - अर्धनिद्रा, झपकी, आलस्य, थकावट।
तरंग - लहर, उर्मि, उल्लोल, हिलोर, मौज।
तादाम्य - ऐकात्म्य, ऐक्य, एकात्मता, अभिन्नता, तल्लीनता।
तारा - नक्षत्र, तारक, सितारा, ग्रह।
तोता - शुक, सुआ, कीर, प्रियदर्शन, सुग्गा।
थकान - थकावट, श्रान्ति, क्लांति, थकन।
थाह - अंत, सीमा, हद।
दूध - दुग्ध, दोहज, पीयूष, क्षीर, गौरस, स्तन्य।
दैत्य - राक्षस, असुर, दितिसुत, दैतेय, इन्द्रारि, दानव ।
दिन - दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर।
दाँत - दशन, रदन, रद, द्विज, दन्त, मुखखुर।
दरख़्त - वृक्ष, तरु, पेड़, विटप, द्रुम।
दुर्जन - दुष्ट, खल, शठ, असाधु।
देशाटन - यात्रा, विहार, पर्यटन, देशभ्रमण।
दर्प - घमंड, अहंकार, गर्व, अभिमान।
दिवाली - दीपावली, दीपमाला, दीपमालिका, दीपोत्सव, प्रकाशोत्सव ।
द्रोपदी - पांचाली, यज्ञसैनी, सैरंध्री, द्रुपदसुता।
दृढ़ - अडिग, अटल, स्थाई, पुष्ट।
धनुष - धनु, पिनाक, शरासन, कोदंड, कमान, धनुही।
धान - चावल, तंदुल, चाउर, शालि, व्रीहि।
धेनु - गऊ, गाय, गौ, गैया, गोमाता, सुरभि।
ध्येय - प्रयोजन, अभिप्राय, लक्ष्य, मकसद, उद्देश्य।
धन्यवाद - आभार, शुक्रिया, मेहरबानी।
धरोहर - अमानत, जमा, प्रतिभूति, न्यास, निक्षेप।
ध्वज - पताका, ध्वजा, चिन्ह, अंक, झंडा, निशान।
धनंजय - अर्जुन, गुड़ाकेश, पार्थ, सव्यसाची, बृहन्नला।
धात्री - उपमाता, दाई, धाय माँ, आया।
नर - मनुष्य, जन, मानव, पुरुष, मनुज, मर्त्य ।
नगपति - हिमालय, पर्वतेश्वर, नगेश, पर्वतराज, नगेंद्र, शैलेन्द्र।
निवेदन - प्रार्थना, विनती, अनुनय, गुजारिश, इल्तजा, विनय।
नूतन - नया, नव, नव्य, नवल, नवीन, अभिनव, आधुनिक ।
नटी - नर्तकी, अभिनेत्री, मंचनायिका, मंचतारिका।
नवयुवक - तरुण, किशोर, नौजवान, कुमार।
निपुण - कुशल, चतुर, योग्य, अभिज्ञ, पूर्णतः।
निरंतर - अविरल, अनवरत, अविराम, लगातार।
नीलम - नीलमणि, शनिप्रिय, इंद्रनील, असिरत्न।
निर्रथक - बेकार, अर्थहीन, अर्थशून्य, असंगत।
निर्बल - कमजोर, क्षीण, दुर्बल, निःशक्त।
निस्तब्धता - सन्नाटा, शांति, नीरवता, ख़ामोशी।
निर्मल - पवित्र, शुद्ध, साफ़, स्वच्छ, पावन।
पृथ्वी - धरा, धरती, भू, भूमि, धरित्री, उर्वी, अवनि।
पथ - मार्ग, राह, पंथन रास्ता।
पत्ता - पत्र, दल, पत्रक, किसलय, पल्लव, कोंपल,पत्ती।
परोपकार - परार्थ, परहित, भलाई, नेकी, परमार्थ।
पहेली - मुकरी, मुअम्मा, प्रहेलिका, कूटप्रश्न।
पंथी - राही, पथिक, बटोही, मुसाफिर, राहगीर, यात्री।
पगड़ी - पगिया, साफा, मुरैठा।
परम्परा - रीति, रिवाज, प्रथा, रूढ़ि, परिपाटी।
परिश्रमी - क्रियाशील, उद्योगी, मेहनती।
परोक्ष - अप्रत्यक्ष, अगोचर, तिरोहित, ओझल, गुप्त।
पाखंड - आडम्बर, प्रपंच, मिथ्याचार, ढोंग।
प्रकृत - वास्तविक, असली, स्वाभाविक, यथार्थ, सत्य।
प्रणेता - रचयिता, रचनाकार, नायक, वृतिकार।
प्रतिकूल - विरूद्ध, खिलाफ, विलोम, विपरीत।
प्रतिलिपि - अनुलिपि, अनुकृति, प्रतिलेख, प्रतिरूप, नक़ल।
प्रेक्षागार - नाट्यशाला, नाट्यगृह, प्रेक्षागृह, रंगशाला, अभिनायगृह।
फणधर - नाग, सर्प, साँप, विषधर, व्याल।
फूल - सुमन, कुसुम, पुष्प, प्रसून।
फौजी - सिपाही, सैनिक, लश्करी, जंगी।
फणींद्र - नागराज, शेषनाग, वासुकि, फणिपति, सर्पराज।
फलक - आकाश,नभ, व्योम, गगन।
फायदा - नफा, मुनाफा, लाभ।
ब्राह्मण - द्विज, महीदेव, विप्र, भूसुर, अग्रजन्मा, वाडव।
बहुत - अपरिमित, प्रचुर, बहुल, अनेक, प्रभूत, अतीव, अपार।
बन्दर - कपि, वानर, शाखामृग, मर्कट, हरि, कीश।
बगीचा - उपवन, वाटिका, बाग़, उद्यान, फुलवारी, बगिया।
बंधु - भ्राता, भाई, सहोदर, अग्रज, अनुज।
बिजली - घनप्रिया, सौदामिनी, चपला, क्षणप्रभा, घनवल्ली,दामिनी।
बादल - मेघ, घन, पयोधर, जलद, वारिद, नीरद, पयोद।
बंदीगृह - कारागार, कारागृह,जेल,कैदखाना, कारावास।
बैल - वृषभ, ऋषभ, वृष, वलीवर्द।
बहेलिया - शिकारी, आखेटक, अहेरी, आखेटी, व्याघ्र, लुब्धक।
बाल - केश, चिकुर, कच, कुंतल, शिरोरुह, चूल, चूड़ा।
बेटा - सुत, तनय, पुत्र, पूत, लाल, नंदन, तनुज, आत्मज।
बारिश - वर्षा, बरखा, मेह, वृष्टि, पावस, बरसात।
भंगुर - नाशवान, नश्वर, क्षणभंगुर, क्षणिक, भग्नशील।
भाग्य - किस्मत, तक़दीर, नसीब, मुकद्दर, प्रारब्ध।
भारत - भारतखण्ड, आर्यावृत, जम्बूद्वीप, हिन्दुस्तान।
भाल - मस्तक, माथा, कपाल, ललाट।
भाग - हिस्सा, अंग, अंश, टुकड़ा, खंड, अवयव।
भ्रमर - भौंरा, मधुकर, मधुराज, मधुप, मधुभक्षी, अलि, षट्पद।
भूल - गलती, चूक, त्रुटि, अशुद्धि, भ्रम।
भूमिका- प्रस्तावना, प्राक्कथन, लेखकीय, आमुख, पूर्व पीठिका।
भगिनी - बहन, जीजी, सहोदरा, दीदी।
भण्डार - संग्रहालय,आगार, गोदाम, संग्रहागार, मालखाना।
भाषा विज्ञान - शब्दशास्त्र, भाषाशास्त्र, अक्षरशास्त्र, शब्दविज्ञान।
0 Comments