विपरीत अर्थात उल्टा, और विपरीतार्थक अर्थात विपरीत अर्थ रखने वाला। शब्दों के साथ कुछ शब्द ऐसे भी होते है जो शब्दो के उलटे अर्थ प्रकट करते है। जैसे- दिन का उल्टा रात होता है। यही विपरीतार्थक या विलोम शब्द होते है। अतः हम कह सकते है कि जो शब्द किसी भी शब्द का विपरीत अर्थ प्रकट करते है वे विलोम शब्द कहे जाते है।
विलोम शब्द की परिभाषा -
वे शब्द जो किसी शब्द के विपरीत अर्थ के लिए प्रयुक्त किये जाते है विलोम/विपरीतार्थक शब्द कहलाते है।
जैसे - शब्द - विलोम शब्द
सुबह - शाम
आज - कल
आस्तिक - नास्तिक
जीवन - मृत्यु
मान - अपमान।
सुबह - शाम
आज - कल
आस्तिक - नास्तिक
जीवन - मृत्यु
मान - अपमान।
विलोम शब्द की रचना सम्बन्धी विशेषताएं -
१ - कुछ विलोम शब्दो की रचना उनके स्वतंत्र अर्थ के आधार पर शब्द का विपरीत अर्थ प्रकट करने के आधार पर की जाती है।
जैसे - आकाश - पाताल, जल - अग्नि।
२ -कुछ विलोम शब्दो की रचना उपसर्ग लगाकर की जाती है।
जैसे - सत्य - असत्य,पाप - निष्पाप।
३ - कुछ विलोम शब्द लिंग परिवर्तन के आधार पर बनाए गए है।
जैसे - माता - पिता, नर - नारी।
४ - कुछ शब्द जो उपसर्ग निर्मित होते है, उनके विलोम शब्द उपसर्ग मात्र परिवर्तित कर निर्मित किये जाते है।
जैसे - उत्साह - अनुत्साह, उत्तीर्ण - अनुत्तीर्ण।
५ -कुछ शब्दो के विलोम शब्द अधिकांश एक साथ ही उच्चारित होते है।
जैसे सुख - दुःख, जीवन - मरण।
सामान्य रूप से प्रचलित विलोम शब्द
---------------------------------------------------------------------------------
शब्द - विलोम शब्द
---------------------------------------------------------------------------------
- अपेक्षा - उपेक्षा
- अथ - इति
- अधम - उत्तम
- अल्प - अधिक
- अतर - बाह्य
- अंशतः - पूर्णतः
- अल्पकालीन - दीर्घकालीन
- अल्पायु - दीर्घायु
- आरम्भ - अंत
- आतप - निरातप
- - आदि - अंत
- आय - व्यय
- आदर्श - यथार्थ
- अल्पभाषी - बहुभाषी
- ओजस्वी - निस्तेज
- अनैतिहासिक - ऐतिहासिक
- अस्ताचल - उदयाचल
- असली - नकली
- अल्पज्ञ - बहुज्ञ
- अर्पण - ग्रहण
- अवनत - उन्नत
- अग्रिम - अन्तिम
- अधिक - न्यून
- अनुज - अग्रर
- आभ्यंतर - बाहर
- आत्मावलम्बी - परावलम्बी
- आडम्बर - निराडम्बर
- आवाहन - विसर्जन
- आयत - निर्यात
- अधुनातन - पुरातन
- अवनि - अम्बर
- उत्पति - प्रलय
- उत्थान - पतन
- उर्वर - ऊसर
- उदय - अस्त
- उत्थित - पतित
- उत्तेजित - शामित
- उग्र - सौम्य
- उन्मूलन - रोपण
- उधार - नगद
- ऋजुता - वक्रता
- एक - अनेक
- एकता - अनेकता
- एकांगी - सर्वागीण
- कृतज्ञ - कृतघ्न
- कदाचित - चिन्तित
- कटु - मृदु
- कठोर - कोमल
- खंडन - मंडन
- गुप्त - प्रकट
- गौण - मुख्य
- ग्रथित - विकीर्ण
- गगन - धरती
- घना - विरल
- घृणा - प्रेम
- चातुर्य - मूर्खता
- जागरण - निद्रा
- ठोस - तरल
- तुच्छ - महान
- त्यक्त - ग्रहित
- दाता - याचक
- दुत्कार - स्वागत
- निरक्षर - साक्षर
- निंदा - स्तुति
- बंधन - मुक्ति
- मौखिक - लिखित
- मोक्ष - बंधन
- मलिन - पवित्र
- महात्मा - दुरात्मा
- मूक - वाचाल
- योगी - भोगी
- राजतन्त्र - प्रजातंत्र
- रुग्ण - स्वस्थ
- विराट - लघु
- विभ्रांत - शान्त
- विधि - निषेध
- विशेष - सामान्य
- हर्ष - शोक
- शीत - उष्ण
- सहित - रहित
- समझदार - नासमझ
- सौभाग्य - दुर्भाग्य
- संक्षेप - विस्तार
- क्षणिक - शाश्वत
---------------------------------------------------------------------------------
शब्द - विलोम शब्द
---------------------------------------------------------------------------------
" अन "
- आहुत - अनाहुत
- वृष्टि - अनावृष्टि
- आगत - अनागत
- आतुर - अनातुर
- नश्वर - अनश्वर
- आर्य - अनार्य
- अर्थ - अनर्थ
- आवृत - अनावृत
- आस्था - अनास्था
- इच्छा - अनिच्छा
- इष्ट - अनिष्ट
- भिज्ञ - अनभिज्ञ
- एक - अनेक
- आसक्त - अनासक्त
- आरूढ़ - अनारूढ़
" निर "
- आशा - निराशा
- आश्रय - निराश्रय
- आदर - निरादर
- आमिष - निरामिष
- अपराधी - निरपराधी
- अंकुश - निरंकुश
- दोष - निर्दोष
- धन - निर्धन
- बल - निर्बल
- आधार - निराधार
- लिप्त - निर्लिप्त
- भय - निर्भय
- विरोध - निर्विरोध
- घोष - निर्घोष
- उद्देश्य - निरुद्देश्य
- ममता - निर्ममता
- भ्रांत - निर्भ्रान्त
"अ"
- स्वस्थ - अस्वस्थ
- चल - अचल
- चेतन - अचेतन
- छूत - अछूत
- खाद्य - अखाद्य
- तुकान्त - अतुकान्त
- परिमित - अपरिमित
- प्रमाणिक - अप्रमाणिक
- पतित - अपतित
- व्यवस्थित - अव्यवस्थित
- ग्राह्य - अग्राह्य
- देय - अदेय
- थाह - अथाह
- नैतिक - अनैतिक
- न्याय - अन्याय
- नीति - अनीति
- नित्य - अनित्य
- पूर्ण - अपूर्ण
- धर्म - अधर्म
- हित - अहित
- हिंसा - अहिंसा
- सत्य - असत्य
- सुर - असुर
- मंगल - अमंगल
- लगाव - अलगाव
- लिखित - अलिखित
- क्षर - अक्षर
- प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष
- सफल - असफल
- संतोष - असंतोष
- संगत - असंगत
- शुभ - अशुभ
- शकुन - अपशकुन
- क्षम्य - अक्षम्य
- भद्र - अभद्र
"अव" "अनु"
- गुण - अवगुण
- उन्नत - अवन्नत
- उत्तीर्ण - अनुत्तीर्ण
- उत्साह - अनुत्साह
- उचित - अनुचित
- उदार - अनुदार
- रोहण - अवरोहण
- उर्वर - अनुर्वर
"अप"
- कीर्ति - अपकीर्ति
- मान - अपमान
- यश - अपयश
"प्रति" "परा"
- क्रिया - प्रतिक्रिया
- घात - प्रतिघात
- वादी - प्रतिवादी
- उत्तर - प्रत्युत्तर
- जय - पराजय
- लोक - परलोक
"दुर" "दुस"
- दशा - दुर्दशा
- बोध्य - दुर्बोध्य
- आशा - दुराशा
- प्रभाव - दुष्प्रभाव
- कर्म - दुष्कर्म
"वि"
- देश - विदेश
- पक्ष - विपक्ष
- क्रय - विक्रय
- जाति - विजाति
- तृष्णा - वितृष्णा
- सम - विषम
- वर्ण - विवर्ण
- कर्षण - विकर्षण
- देह - विदेह
- रत - विरत
"कु"
- पुत्र - कुपुत्र
- रूप - कुरूप
- पात्र - कुपात्र
- पंथ - कुपंथ
- रीति - कुरीति
- बुद्धि - कुबुद्धि
- संगत - कुसंगत
- मति - कुमति
- मार्ग - कुमार्ग
- काम - निष्काम
- छल - निश्छल
- सन्देह - निस्संदेह
- फल - निष्फल
- तेज - निस्तेज
- कपट - निष्कपट
- कर्म - निष्कर्म
- चेष्ट - निश्चेष्ट
लिंग परिवर्तन के आधार पर बनें विलोम शब्द
---------------------------------------------------------------------------------
शब्द - विलोम शब्द
---------------------------------------------------------------------------------
- राजा - रानी
- नर - नारी
- विदुषी - विद्वान
- माली - मालिन
- सिंह - सिंहनी
- बैल - गाय
- शिक्षिका - शिक्षक
- माता - पिता
- वर - वधू
- नायक - नायिका
---------------------------------------------------------------------------------
शब्द - विलोम
---------------------------------------------------------------------------------
"उप"उपसर्ग
- उपस्थिति - अनुपस्थिति
- उपयोग - अनुपयोग
- उपयुक्त - अनुपयुक्त
- उपमेय - अनुपमेय
- उपकार - अपकार
- उपचार - अपचार
- उपचय - अपचय
- उपसर्ग - परसर्ग
"स " उपसर्ग
- सजीव - निर्जीव
- सदोष - निर्दोष
- सगुण - निर्गुण
- सबल - निर्बल
- सलज्ज - निर्लज्ज
- सदय - निर्दय
- साकार - निराकार
- सजल - निर्जल
- साक्षर - निरक्षर
- सार्थक - निरर्थक
- समूल - निर्मूल
- सपूत - कपूत
- सफल - विफल
- सनाथ - अनाथ
- सबला - अबला
- सक्रिय - निष्क्रिय
- सहित - रहित
- सुकृति - कुकृति
- सुमार्ग - कुमार्ग
- सुपंथ - कुपंथ
- सुमाता - कुमाता
- सुबुद्धि - कुबुद्धि
- सुसंगति - कुसंगति
- सुगंध - दुर्गन्ध
- सुबोध - दुर्बोध
- सुकर - दुष्कर
- सुलभ - दुर्लभ
- सुगम - दुर्गम
- सुसभ्य - असभ्य
- अनुलोम - प्रतिलोम
- अनुकूल - प्रतिकूल
- अनुरोध - प्रतिरोध
- अनुराग - विराग
- अनुरक्त - विरक्त
- अनुग्रह - विग्रह
- आदान - प्रदान
- आगत - विगत
- आरोह - अवरोह
- आरोहण - अवरोहण
- आकीर्ण - विकीर्ण
- आकर्षण - विकर्षण
"स्वा"
- स्वाधीन - पराधीन
- स्वतंत्र - परतंत्र
- स्वार्थ - परार्थ
- स्वायन्त - परायन्त
- स्वकीया - परकीया
- स्वानुभूति - परानुभूति
- स्वजातीय - विजातीय
- स्वदेश - विदेश
- उत्कृष्ट - निकृष्ट
- उत्कर्ष - अपकर्ष
- उन्मुख - विमुख
- उन्नति - अवनति
- संश्लेषण - विश्लेषण
- संयोग - वियोग
- संकल्प - विकल्प
- संघटन - विघटन
- सम्मुख - विमुख
- सम्मान - अपमान
- सम्पन्नता - विपन्नता
- सज्जन - दुर्जन
- समुपयुक्त - अनुपयुक्त
- सदाशय - दुराशय
- सद्भावना - दुर्भावना
- सदाचार - दुराचार
- सद्व्यवहार - दुर्व्यवहार
- सद्गुण - अवगुण
उपसर्ग बदलकर बने विलोम शब्दों के अन्य उदाहरण
-------------------------------------------------------------------------------
शब्द - विलोम शब्द
-------------------------------------------------------------------------------
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
- वैमनस्य - सौमनस्य
- दीर्घकाय - लघुकाय
- सौभाग्य - दुर्भाग्य
- मितव्यय - अपव्यय
- महात्मा - दुरात्मा
- अतिवृष्टि - अल्पवृष्टि
- अंतरंग - बहिरंग
- अन्तर्भाव - बहिर्भाव
- अन्तर्मुखी - बहिर्मुखी
- प्रवृति - निवृति
- आविर्भाव - तिरोभाव
- सहयोगी - प्रतियोगी
- प्रख्यात - कुख्यात
- राजतन्त्र - गणतंत्र
- आभ्यंतर - बाह्यांतर
-------------------------------------------------------------------------------
शब्द - विलोम शब्द
-------------------------------------------------------------------------------
- सुख - दुःख
- आज - कल
- अपना - पराया
- अच्छा - बुरा
- रात - दिन
- धूप - छाँव
- सर्दी - गर्मी
- सुबह - शाम
- आकाश - पाताल
- ऊपर - नीचे
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
0 Comments