बरखा आयी


तेज हवाएं बादल लायी,
बादल के संग बरखा आयी। 
बरसी बरसा खूब झमाझम, 
घर से निकले बच्चे हम। 
बरखा में हम लगे भीगने, 
पानी में हम लगे कूदने। 
छतरी भीगी हम भी भीगे, 
चिड़ियां भीगी पेड़ भी भीगे। 
तेज हवा में डाली झूमें, 
पेड़ों की खुशी में हम भी झूमे।

Post a Comment

0 Comments