कविता

कवि का आत्मसमर्पण कविता, 
भावों का दर्पण कविता।  
साहित्य का श्रृंगार  कविता, 
जीवन का सार कविता।  
लेखक का वरदान कविता,  
कागज का परिधान कविता।   
कुछ अनकहे कुछ अनसुने लफ्जों का,  
सफल शाब्दिक समाधान कविता।  
भावों का सार कविता, 
कल्पना लोक का विहार कविता।  
मौन अभिव्यक्ति की अभिलाषा कविता,  
अभिलाषा की भावमयी परिभाषा कविता।  
सपनों का शाब्दिक संप्रेषण कविता,  
अव्यक्त विचारों का अन्वेषण कविता।  

Post a Comment

0 Comments